May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2023। कश्मीर में इन दिनों तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और पहली बार घाटी में हो रहें इस ऐतिहासिक आयोजन को सैल्यूट तिरंगा भारत संगठन द्वारा किया जा रहा है। कल 4 अगस्त को यात्रा गुलमर्ग पहुंचेगी व विभिन्न स्थानों पर होते हुए अमृत महोत्सव के समापन के साथ ही 15 अगस्त को एसकेआईसीसी श्रीनगर में समारोह पूर्वक पूर्ण होगी। यात्रा का उद्घाटन श्रीनगर में डल झील पर शिकारा रैली के साथ हुआ। दो दर्जन शिकारों को तिरंगे से सजाया गया और डल झील से रवाना होकर रैली चार चिनार तक पहुंची। यहां विधिवत रूप से जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ साहिल मुजफ्फर हुसैन कलाल के नेतृत्व में विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय महामंत्री संजय सर्राफ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के संयोजक और जम्मू कश्मीर प्रभारी सम्पत सारस्वत ने बताया कि तिरंगे लहराते देख कर हर कोई रोमांचित हुआ और स्थानीय लोगों ने तिरंगे के साथ खूब सेल्फी ली। उन्होंने बताया कि यहां धारा 370 हटने के बाद पहली बार हो रहें इस आयोजन में लोग खुलकर शामिल हो रहें है। कश्मीर की जनता इसे किसी त्योहार से कम नहीं मान रही है यहां यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिकारा चालकों को सम्मानित किया गया। यात्रा के दौरान सैंकड़ो युवा रोजगार पर चर्चा करते नजर आए और घाटी में रोजगार के अवसर खुलवाने की बात कही। समिति सदस्यों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का लक्ष्य समाजवाद और राष्ट्रवाद है जिसमें किसी राजनीतिक पार्टी को साथ लिए बिना केवल जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद को कायम करने तथा समाजवाद के तहत सामाजिक सुरक्षा पर कार्य करने का संदेश देना है। युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिलाल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ साहिल मुजफ्फर हुसैन कलाल की अगुवाई में ये यात्रा पूरे प्रदेश में भव्य रूप से निकाली जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैल्यूट तिरंगा भारत संगठन द्वारा कश्मीर में निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो दर्जन तिरंगो से शिकारों को सजाया गया।