May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ दौरे से क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यहां पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में जहां कस्बे के तेजा मंदिर धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना की अगुवाई में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आने पर गांव गुंसाईसर बड़ा में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत, अभिनंदन किया जाएगा एवं कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवा कार्यकर्ता भी शामिल होगें। सुबह 9 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है।