






तैयारियों का लिया जायजा, दिया ये मैसेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में कल राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी खेल ओलंपिक की धूम मची है और सैंकड़ो खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान के राउमावि में आयोजन की पूर्व संध्या पर तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। खेलों के प्रभारी व पीटीआई मौजूद रहें व विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि नगरपालिका द्वारा उद्घाटन की तैयारी कर ली गई है व कल सुबह 9 बजे शहरी ओलंपिक खेलों का उद्घाटन रूपा देवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में होगा। सैनी ने बताया कि खिलाड़ियों को अपनी ओलंपिक टीशर्ट पहन कर आना है तथा जिन्हें टीशर्ट नहीं मिली है वे खिलाड़ी मौके पर ही अपनी टीशर्ट ले सकेंगे। ऐसे खिलाड़ी अपनी आईडी लेकर पहुंचे। बता देवें कल कस्बे के सभी वार्डों के 5294 खिलाड़ी जिनमें पुरूष खिलाड़ी 3281 तथा 2012 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।

महाविद्यालय में ली अंगदान की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर सरकार ने अंगदान के लिए जागरूकता व आम जन जीवन में इसके प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के लक्ष्य से शिक्षण संस्थानों में कार्मिकों व विद्यार्थियों को शपथ लेने के निर्देश दिए। आज राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में प्राचार्य महावीर नाथ ने अंगदान का महत्व बताया। सभी संकायों के सदस्यों सहित विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की।




