May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत राजस्व सेवा परिषद से जुड़े कार्मिकों के खिलाफ अब राजस्व कार्यालयों में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य करने वाले मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के द्वारा इस संबध में उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राजस्व मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है एवं राजस्व सेवा परिषद की मांगों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करने का प्रयास बताया एवं कर्मचारियों के बीच वैमनस्यता फैलानी वाली किसी भी मांग पर शासन स्तर पर विचार तक नहीं करने की अपील की गई है। ज्ञापन में मंत्रालयिक कार्मिकों ने राजस्व मंत्री के आवास पर राजस्व सेवा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की भर्त्सना भी की है एवं राजस्व सेवा परिषद के दबाव में आकर मंत्रालयिक संवर्ग के तहसीलदार पद पर पदोन्नति के प्रावधानों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में तहसीलदार राजवीरसिंह, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरूषोतम शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रेवंतसिंह सोढ़ा आदि शामिल रहे।