May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ प्रवेश के साथ भी भव्य अभिनंदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना द्वारा किया गया। इस मौके पर डोटासरा को साफा पहनाया गया और 51 किलो की माला भी पहनाई गई। डोटासरा ने जनता के बीच रह कर काम करने वाले नेता का भविष्य उज्ज्वल बताया और मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि इस बार जो वो चाहते हैं वही होगा। इस मौके पर डोटासरा ने भाजपा को कोसा और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।