






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान उनका कस्बे में प्रवेश के साथ कालू रोड़ पर हाईस्कूल के सामने स्वागत किया गया। यहां पर कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू की अगुवाई में बुके, साफे और 51 किलो की माला के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। यहां से डोटासरा काफिले के रूप में तेजा मंदिर पहुंचे और यहां पर बेंड की धुनों पर पुष्पवर्षा के साथ उन्हें मंच तक पहुंचाया गया।




