






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। आपणी भाषा में उकलती उकलती जोरदार सरकाई रे डोटासरो, कालजे माई घणो ही दड़बड़ाहट करदी है। आ बात आज सभा मांय शामिल होण आला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का लोगां केई है। आज बडो मुख्य आयोजन श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर मांई होयो और मारवाड़ी में भाषण देर कांग्रेस रा प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा उकलती उकलती सरकाई तो छा गया। डोटासरा आपर चीर परिचित अंदाज में दिख्या और लोगां बातां रो घणो रस लियो।

तेजाजी के जयकारे से प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में आयोजित सभा में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कुंभाराम आर्य को पुष्पाजंलि दी और मंच पर अपनी बात तेजाजी के जयकारे के साथ प्रारंभ की। डोटासरा ने मीठी चुटकियां ली और उपस्थित लोगों ने तालियां बजाते हुए हूटिंग की। उन्होंने कहा कि एक सरपंच ने ज्ञापन दिया कि कोरोना का दो साल खराब होग्या तो कार्यकाल दो साल बढवा देवो तो बेटी के बापां इयां कार्यकाल बढ़ तो म्हे तो परमानेंट बढ़ा लेवां। इस पर जमकर तालियां बजी और उन्होंने नेता को बनाने का श्रेय जनता को दिया और सभी को धन्यवाद दिया। देशी अंदाज में भाजपा और मोदी को जमकर कोसा और सांसद को लपेटे में लेते हुए कहा कि केंद्र से कोई लाभ जिले को नहीं दिलवा सके। डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा को आपस में लड़ते रहने की बात कहते हुए कहा कि पांच साल में एक भी आंदोलन नहीं कर सकें। उन्होंने गहलोत सरकार की सभी योजनाएं गिनवाई और कांग्रेस के लिए वोट मांगते हुए सरकार रिपिट करवाने की बात कही।

दिया तीखा संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ के मंच से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने तीखा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि आलाकमान द्वारा टिकट वितरित किए जाने के बाद अगर किसी ने बगावत की तो कांग्रेस के दरवाजे उसके लिए बंद हो जाएंगे। टिकिट किसी को भी मिले साथ कांग्रेस का रहना चाहिए ।
गोदारा ने उठाई मांग, इन्होंने किया संबोधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किसानों की राहत के लिए मोठ का सर्मथन मूल्य निर्धारित करने एवं मूंगफली में बिजली समस्याओं से परेशान किसानों की दिक्कतें दूर करने के लिए पूरे अंचल में 20 से ज्यादा लंबित जीएसएस का काम पूरे करवा कर किसानों को राहत देने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कहा कि बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति ने हर योजना में बेहतर काम किया है और एक नबंर पर रही है। केसराराम ने मंच से सदैव जनता की सेवा करने का संकल्प लिया और अंचल की जनता को कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया। मंच से देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, जिला प्रभारी फुसाराम गोदारा, सहित अनेक स्थानीय सरपंचो व कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया।

जोरदार किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। ड़ोटासरा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। तेजा मंदिर के बाहर से लेकर मंच तक लोगों ने सैंकड़ों किलो पुष्पों से पुष्पवर्षा की। मंच पर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने सूत की माला पहनाई एवं कार्यक्रम आयोजक मंगलाराम गोदारा द्वारा 51 किलो की माला व साफा पहनाया गया। इस दौरान गोदारा ने डोटासरा को चांदी से बना कांग्रेस का चुनाव चिन्ह प्रदान कर श्रीडूंगरगढ़ पहुचंने पर सम्मान किया। इस दौरान मंच पर मौजूद जिले के अन्य नेताओं का केशराराम गोदारा द्वारा साफा पहना कर स्वागत किया गया। प्रधान सावित्रीदेवी एवं नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

ये रहे सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी फुसाराम गोदारा, कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी मनीष गोदारा, प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा, शिवलाल गोदारा, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, गत लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल सहित कई जिले के एवं प्रदेश के नेता मौजूद रहे व संयोजन शिवलाल गोदारा ने किया। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि हेतराम जाखड़, भगवाननाथ कलवानिया, राधेश्याम सिद्ध, राजेश मंडा, विजयराज सेवग, मूलाराम भादू, श्रीराम भादू, रमेश प्रजापत, रमेश बासनीवाल, मूलाराम थोरी, संजय करनानी, कन्हैयालाल सोमानी, ओमप्रकाश बाना, हेमाराम खिलेरी, लक्ष्मणराम जाखड़, मनोज सोमानी, मनोज पारख, अंजू पारख, राधेश्याम सारस्वत, नानूराम प्रजापत, सोहनलाल महिया, प्रह्लाद सुनार, श्यामसुंदर दर्जी, गोरधन खिलेरी, नौरंगलाल चाहर, चांदराम चाहर, रेंवतराम गोदारा आदि मौजूद रहे।





