May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज ग्रामीण व शहरी ओलपिंक का पांच दिवसीय खेल उत्सव प्रारंभ हो गया है। रूपा देवी मोहता राउमावि के ग्राउंड में सुबह करीब 10 बजे खेलों का उद्घाटन करते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने खेल की भावना से खेलने की बात कहते हुए कहा कि खेल के माध्यम से सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का मार्ग भी खोल दिया है। महिया ने कहा कि ग्रामीण व छोटे शहरों की खेल प्रतिभाओं के लिए सरकार ने ये शानदार मंच उपलब्ध करवाया है जिससे गांवो व शहरों में खेल का माहौल बन गया है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलवाते हुए युवा पीढ़ी को समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी शिक्षा व खेल पर ध्यान देकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनावें। वे बदलते समय में स्वयं क्या कर रहें है इस पर ध्यान जरूर देवें और अपनी सकारात्मक ऊर्जा से स्वयं के साथ परिवार, समाज व देश की सेवा में अपनी भूमिका निभाए। तहसीलदारा राजवीरसिंह कड़वासरा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, यूसीईईओ प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सैनी, नगरपालिका प्रतिनिधि रजत आसोपा सहित क्षेत्र के शिक्षक व खेल प्रभारी पीटीआई मौजूद रहें। इस दौरान पीटीआई संतोष शेखावत ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में एक भी ट्रेक नहीं होने की बात कहते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए इसकी खासी जरूरत होने व बनवाने की मांग विधायक के सामने रखी। उद्घाटन समारोह की सभी व्यवस्थाएं नगरपालिका मंडल ने की। सभी खिलाड़ियों ने परेड प्रस्तुत की व व्याख्याता राजू शर्मा ने संचालन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया सहित अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका मंडल से रजत आसोपा ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने खेला खो खो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाया खेल में दमखम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने गाया स्वागत गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी स्कूलों की टीमों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे कस्बे के खिलाड़ी पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ी नजर आए उत्साह में, दिखाया जोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका मंडल ने कि खिलाड़ियों में लिए व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों ने लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने उद्घाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों का बढाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपनी बारी का किया इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाया जीत के लिए पूरा दम।