August 29, 2026
WhatsApp Image 2023-08-06 at 12.01.35 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर बनने की राह देख रहें सैंकड़ो लोगों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। यहां निमार्ण से पूर्व एक बार फिर एक बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। समस्या की जड़ जगह का नीचा होना है और दानदाता परिवार द्वारा पालिका से इसे भरवाने की मांग किया जाना है। पालिका इस कार्य में भारी बजट की समस्या पर विचार कर ही रही थी। वहीं इस बीच पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर ट्रोमा सेंटर में पार्किंग की समस्या उठाते हुए समाधान की मांग की है। शर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा ट्रोमा का पट्टा जारी कर दिया गया था और बाहेती परिवार द्वारा ट्रोमा का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। शर्मा ने कहा कि आस पास के 50 किलोमीटर के दायरे में एक यही ट्रोमा सेंटर होगा। इस भवन निर्माण के स्वरूप में पार्किंग की सुविधा नहीं रखी गई है। इस स्थान के आस पास अन्य कोई स्थान खाली नहीं है जहां आस पास पार्किंग सुविधा की जा सके अत: भवन निर्माण से पूर्व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए भवन निर्माण के नीचे ग्राउण्ड में पार्किंग रखवाई जाए जिससे हाइवे पर स्थित इस भवन में आगामी दिनों में कोई परेशानी ना हो। पार्षद रजत आसोपा ने बताया कि शर्मा का पत्र चिकित्सा विभाग के पास पहुंच गया है इस गंभीर विषय पर चिंतन किया जा रहा है।