






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। नेशनल हाईवे पर बीकानेर-चूरू जिले की सीमा बोर्ड के पास रविवार शाम करीब 5 बजे हुए भयंकर हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बीकानेर से जयपुर जा रही बस तेज स्पीड़ में ओवरटेक कर रही थी एवं इसी दौरान सामने से वाहन आ जाने पर वापस अपनी साईड में बस को दबाई लेकिन बस नियंत्रित नहीं हुई एवं आगे चल रही बोलेरो पर चढ़ गई। इसी दौरान बस के पीछे चल रहे ट्रक का चालक भी नियंत्रण नहीं रख पाया एवं बोलेरो पर चढ़ी हुई बस को पिछे से टक्कर मार दी। घटना में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है एवं अन्य घायलों को राजलदेसर ले जाया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में सवार एक जने को अधिक चोटें आई है जिसे राजलेदसर ले जाया गया है। इसके अलावा बस में सवार लोगों को भी चोटें आई है लेकिन कोई गंभीर नहीं है। मौके पर राजलदेसर पुलिस भी पहुंच चुकी है। वहीं बोलेरो में सवार बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर निवासी 62 वर्षीय अशोक सक्सेना को गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर पहुंचें गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ता रामकिशन सहू और सहीराम जाखड़ ने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। लेकिन श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना राजलदेसर थानाक्षेत्र की होने के कारण अशोक सक्सेना का शव राजलदेसर सीएचसी भेजा जा रहा है।




