






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। भाजपा के नवनियुक्त ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के आज पहली बार बीकानेर जिले की सीमा में प्रवेश करने पर श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रजापत समाज ने उनका फूलो से स्वागत किया। स्वागत सत्कार की सभी खबरें पढें एक साथ एक नजर में।
प्रजापति समाज ने किया स्वागत, बताया समाज का गौरव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रजापति समाज के मौजिज नागरिकों ने भाजपा के नवनियुक्त ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर का श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर प्रजापति समाज ने स्वागत सम्मान फूलमाला पहना कर किया। समाज के मौजिज नागरिकों ने गेदर को साफा बंधवाया और प्रजापति समाज के व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने पर पूरे समाज के लिए गौरव की बात बताई। गेदर ने समाज के सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान नंदलाल बासनीवाल, रमेश कुमार बासनीवाल, रमेश कुमार प्रजापत, रामचंद्र छापोला, किशोर घोडेला, गोपाल छापोला, मोहनलाल, प्रेमसुख, भूराराम, नानूराम, नारायण लखेसर, सत्यनारायण गंगपारिया, बाबूलाल, महावीर प्रसाद, सुभाष, गोपाल, रामानंद, गणेश मल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा सम्मान पत्र सौंपा गया।

भाजपा ने किया स्वागत, एकजुट रहने की बात कही, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने चंपालाल गेदर का स्वागत सत्कार किया। गेदर ने पार्टी को एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। नगरपालिका के सामने आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, छैलूसिंह शेखावत, शिव स्वामी, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, बृजलाल तावणिंया, बंशीधर सुथार, हेमनाथ जाखड़, जगदीश गुर्जर, भरत सुथार, इमरान राइन, पवन उपाध्याय, गोपाल छापोला, चांदरतन सेठिया, कुंभनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, महेंद्र राजपूत सहित ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, महेंद्र तंवर, गंगाधर शर्मा, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, बजरंगलाल सारस्वत, रोशनअली छींपा, ओम सोनी, विष्णु वाल्मिकी, जगदीश गुर्जर, भिंयानाथ सिद्ध अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यकर्ताओं ने गेदर को फूलमालाएं पहनाई व आगामी चुनाव संबंधी चर्चा में श्रीडूंगरगढ़ की बातचीत की।


हाइवे पर सुथार ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ चंपालाल गेदर का हाइवे पर फूलमाला से स्वागत रामगोपाल सुथार ने भी किया। यहां बीकानेर प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, बजरंग गुर्जर, शिव तामिया, नवरत्न राजपुरोहित मौजूद रहें व पार्टी दुपट्टा पहना कर गेदर का स्वागत किया।

बिग्गा में चंपालाल गेदर का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रथम बार जिले में प्रवेश पर गांव बिग्गा में उनका फूलों के साथ स्वागत किया गया। इस दोरान विधानसभा संयोजक लक्ष्मीनारायण सेवग, गोवर्धन तावणियां, बाबूलाल तावणियां, किशोर सिंह, विजय पुरोहित, संदीप माली, पन्नालाल व्यास, माणकचंद हवलदार, देवीलाल रंगा, ताराचंद मेघवाल, बलुराम मेघवाल, रामजी सोनी, कानाराम तावणियां, विजु स्वामी, शंकरलाल सहित भाजपा बिग्गा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

तावणियां ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के आगमन पर भाजपा के सुनील तावणीया की अगुवाई में मनोज कायल, भागुनाथ सिद्ध, राजू जाखड़, रणजीत बावरी, ओमप्रकाश प्रजापत, रामकरण नायक आडसर, वासु गुरावा, प्रेम नायक, विजय नायक, सांवरमल सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।




