






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। आधी अधूरी बिजली, बिना वोल्टेज की बिजली, मन मर्जी की लोड डिस्पैच के नाम पर कटौती अब और नहीं सही जाएगी। विभाग को पूरी बिजली देनी ही होगी। इस मांग के साथ सोमवार सुबह गांव राजेड़ू के ग्रामीणों ने गांव में बने दोनों जीएसएसों को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जीएसएस में से कार्मिकों को बाहर निकाल दिया एवं लाईट की पूरी कटौती कर जीएसएस पर ताले लगा दिए है। किसानों ने जीएसएस को घेर रखा है एवं नारेबाजी कर निगम के खिलाफ रोष जता रहे है। विदित रहे कि क्षेत्र में बारिश के एक दौर के बाद पिछले करीब दस दिनों से तेज धूप पड़ रही है एवं फसलों में पानी की कमी देखी जा रही है। ऐसे में अघोषित विद्युत कटौतियों के कारण मूंगफली की फसलों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है और यही कारण है कि क्षेत्र के किसान बिजली की मांग पर आंदोलनरत हो रहे है। आरएलपी नेता डाक्टर विवेक माचरा ने इस संबध में निगम उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की है एवं राजेडू के ग्रामीणों की सुनवाई त्वरित प्रभाव से करने की मांग की है। माचरा ने बताया कि इन दिनों पूरे क्षेत्र में बिजली की जोरदार समस्या व्याप्त है एवं निगम की और से किसानों की सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें आक्रोशित किसानों का वीडियो।




