






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुबह एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां स्टेट हाइवे 6ए पर गांव कस्बे के निकटवर्ती गांव गुसांईसर बड़ा के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अभी अभी एक युवक की ट्रक के आगे आने से मौत हो गई । युवक सुबह करीब 6.45 पर सड़क पर पहुंचा और कुछ देर खड़े रहने के बाद सड़क को पूर्व से पश्चिम की और पार करता है। कुछ देर सड़क किनारे खड़े रहने के बाद वापस सड़क पार करने का प्रयास करता है और इसी दौरान श्रीडूंगरगढ़ से गुसांईसर बड़ा की और जा रहे एक ट्रक के आगे आ जाता है। ट्रक उसे टक्कर मारते हुए ऊपर से निकल जाता है। युवक को आस पास के लोग संभालते है और एम्बुलेंस को सूचना देते हैं। लेकिन युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई व शव आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। यह पूरी घटना वही पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। जिसका एक्सक्लुसिव वीडियो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए उपलब्ध है। मृतक की पहचान गांव गुसाईसर बड़ा निवासी श्रीभगवान पुत्र तोलाराम सारस्वा के रूप में हुई है। सोमवार सुबह सुबह हुए इस हादसे के बाद गांव गमगीन है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो।



