May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-07 at 1.29.56 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। सावन के सोमवार को आज कस्बा शिवमय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा अर्चना की और मंदिर अलसुबह से हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहें है। नीचे दिए गए सभी फोटो देखें व कस्बे के सभी प्रमुख शिवालयों के दर्शन करें एक साथ।

खबर प्रवासी बालकों की, उठाई कावड़, किया जलाभिषेक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाभारत काल में कुंती पुत्र भीम द्वारा स्थापित शिवलिंग गुजरात के डूंगरागांव, कामरेज में स्थित भीमनाथ महादेव मंदिर में दो नन्हें बालकों ने विशेष जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की है। श्रीडूंगरगढ़ बिग्गा बास निवासी व सूरत के बाघेचा में प्रवासी लीलाधर ओझा के दो पुत्र अभिषेक व नीरज ने रविवार सुबह बाघेचा में तापी नदी का जलभर कर कावड़ उठाई। दोनों बालकों ने करीब 21 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की और दोनों आज सुबह भीमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां परिवार सहित जलाभिषेक कर शिव पूजन किया। दोनों ने टाइम्स को बताया कि कावड़ यात्रा के बारे में देखकर उनके मन में कावड़ से जल लाकर पूजन करने की इच्छा हुई जिसे पिता सहित परिवार ने प्रोत्साहित किया। दोनों के पिता ने बताया कि दोनों बालक श्रद्धा के साथ पूरे सावन शिव पूजन करते है।

होंगे ये मुख्य आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में चिड़पड़नाथजी की बगीची में आज मूर्ति कलाकार गजानंद नाई द्वारा महाकाल के रूप में झांकी सजाई जाएगी। फूलों से प्रांगण की सजावट करने में मोनिका सिखवाल, सरिता गट्टानी, सोनू सिखवाल, भावना पुरोहित द्वारा की जाएगी। संचालक राम दर्जी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से तैयारियां प्रारंभ हो गई है व शाम 8 बजे विशेष आरती का आयोजन होगा। दर्जी ने कहा कि मंदिर प्रांगण में अधिकमास में अखंड किर्तन का आयोजन जारी है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहें है। वही बता देवें आगामी सोमवार 14 अगस्त को सरदारशहर रोड स्थित दंडी स्वामी रामनारायण सेवा संस्था में शिव जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भजन कलाकार भंवरलाल राणा व रमेश राणा जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिषेक व नन्हें से नीरज ने उठाई कावड़, 21 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर किया महादेव का जलाभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूंगरागांव, गुजरात स्थित भीमनाथ महादेव का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के दादोसा मंदिर में आज हो रहा है विशेष शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के शिवालय में तीन पीढ़ीयों ने एक साथ किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महादेव मंदिर झवर बस स्टैंड पर अलसुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव धोरा के शिवालय में किया महिलाओं व युवतियों ने शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के चिड़पड़नाथ की बगीची में सावन में विशेष पूजन के साथ जारी है अखंड किर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के पारशर मन्दिर के शिवालय में डमरू बजा कर रिझाया शिव को, की विधि विधान से पूजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित श्रीराम मंदिर के शिवालय में किया श्रद्धालुओं ने पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के शिव धोरा पर बड़ी संख्या में कस्बे के श्रद्धालुओं ने किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास माताजी मंदिर के शिवालय में अलसुबह से मंदिर में किया श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के भूतनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, किया पूजन।