May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार को दो कार्रवाईयों में अवैध शराब के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त की। एक अन्य कार्रवाई जुआ सट्टा खेलने वाले के खिलाफ हुई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने घूमचक्कर पर कार्रवाई करते हुए मोमासर बास निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की। एएसआई हेताराम ने कालूरोड पर कार्रवाई करते हुए गांव कालू निवासी नंदलाल को गिरफ्तार किया व उसके कब्जे से 46 पव्वे अवैध शराब जब्त की। वहीं हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने टेक्सी स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए बिग्गा बास निवासी धर्मपाल को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से 430 रूपए नगदी व सट्टा पर्ची जब्त की।