






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। राजस्थान युवा महोत्सव में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उभरते कलाकारों ने सोमवार को बीकानेर में जिला स्तरीय आयोजन में भाग लिया। श्रीडूंगरगढ़ के कलाकारों ने दो प्रथम स्थान और चार ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। भैरूंदान चोपड़ा राउमावि में आयोजित दो दिवसीय समारोह में सोमवार को शास्त्रीय गायन एकल में भूमिका पुत्री नारायणचन्द पांडिया ने कड़े मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों को पछाड़ कर जालबसर के किशनलाल शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सामुहिक लोक गायन में खुशी कत्थक व भावना कत्थक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तबला वादन में दीपेश चौहान ने तथा मार्शल आर्ट में रामा कृष्ण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रीडूंगरगढ़ की टीम के साथ बीकानेर में मौजूद रहें संगीत व्याख्याता महेंद्र दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल व जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें और सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, पवन सारस्वत, आदुराम जाखड़, डॉ राधाकृष्ण सोनी सहित शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने विजेताओं को बधाई दी। नीचे दी लिंक पर क्लिक करें देखें वीडियो।




