May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। गांव-गांव, घर-घर पहुंच कर जन जन तक कांग्रेस सरकार की सफल योजनाओं को पहुंचाना है। सरकार को रिपिट करवाना ही हमारा लक्ष्य है और इस दौरान आयोजित सम्मेलनों में पार्टी के अनेक बड़े नेता भी क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगे। ये बात आज रानी बाजार के बिंदास बाइट्स रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने कही। बाना ने कहा कि कल बुधवार 9 अगस्त को पूनरासर बाबा के दर्शन के साथ ही अभियान प्रारंभ होगा तथा युवा टीम द्वारा गांवो में अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के रूप में अभियान पहुंचेगा तथा वंचितों को लाभ दिलवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। बाना ने बताया कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई, सेवादल सहित पार्टी के सभी संगठनों के कार्यकर्ता इसमें शामिल होगें।

होंगे पांच बड़े सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरी यात्रा का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। पूनरासर से यात्रा का आगाज 9 अगस्त को होगा तथा पांच सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 13 अगस्त को गांव उदरासर में, 20 अगस्त को गांव सूडसर में, 27 अगस्त को उत्तमामदेसर में, 3 सितम्बर को धीरदेसर चोटियान में एवं 10 सितम्बर को गांव रिड़ी में हर घर राहत सम्मेलन के आयोजन किए जाएंगे। सम्मेलनों में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं को बुलाया जाएगा व आगामी चुनाव के लिए जोश व उत्साह का संचार हो सकेगा।

दिए सवालों के जवाब।
श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हरिराम बाना ने मिडियाकर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए इस अभियान को चुनावी अभियान बताए जाने से इंकार करते हुए कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार हमारा लक्ष्य है और विधानसभा क्षेत्र का हर कांग्रेसी हमारे परिवार की तरह है और पूरे कुनबे को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में बाना ने कहा कि टिकिट मांगने का हक तो पार्टी में सभी को है परंतु सर्वोपरि पार्टी हित है और रहेगा। बाना ने कहा कि अभियान को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है और गांवो में, चौरोहो पर अभियान के पोस्टर लगा दिए गए है। ग्रामीण भी उत्साहित है और गांव गांव यात्रा के पहुंचने का इंतजार भी कर रहें है। उन्होंने सभी मिडियाकर्मियों का आभार जताया।

https://fb.watch/mhNAO3p8Gp/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंदास बाइट्स में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता हरिराम बाना ने दी अभियान की सूचना, संतोष गोदारा ने दी सम्मेलन की जानकारी।