May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। हत्या के प्रयास से मारपीट करने के एक आरोपी युवक को कार्यकारी सीओ नोपाराम ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय हरिराम जाट निवासी कुचौर अगुणी को गिरफ्तार किया। सीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणसर निवासी मामराज ने अपने भाई रामनिवास के साथ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया था। सेरूणा थाने में दर्ज इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है।