






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। बड़ी खबर जिला मुख्यालय से आई है। यहां एसपी तेजस्विनी गौतम ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। गौतम ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कहते हुए दो एसआई को सस्पेंड किया है। इनमें एक श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई ओमप्रकाश मान व दूसरे कोटगेट थाने के एसआई राजेंद्र को निलंबित किया गया है। कोटगेट थाने के एसआई राजेंद्र पर हत्या के मामलें में मृग दर्ज करने का आरोप था हालांकि इस मामले में एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद हत्या के आरोप में चार आरोपियो को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई ओमप्रकाश मान पर भी ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है। मामले में एक प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी दीपक शर्मा तो दूसरे प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान कर रहे है।



