






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। आड़सर में किसान प्रदर्शन कर रहें है और अब कुतांसर के जीएसएस फर्स्ट के बाहर किसान एकत्र हो गए है। यहां भी किसान तेज गर्मी में मूंगफली में पानी की जरूरत बताते हुए बिना कटौती के पूरी बिजली देने की मांग कर रहें है। किसान मेघाराम सहू, भंवरलाल रायल, धन्नाराम जांघु, भंवरलाल सहू, मोहनलाल चोटिया, दीपाराम चोटिया, शेराराम गोदारा, सुखराम सहू, सुरेंद्र सहू व राजेश सहू सहित अनेक किसान मौजूद है। मेघाराम ने बताया कि बार बार वोल्टेज इतने डाउन हो जाते है जिससे ट्यूबवेल नहीं चलते और विभाग द्वारा अत्यधिक कटौती भी किसानों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। विभाग के जेईएन सुशील छींपा मौके पर मौजूद है व किसानों से समझाईश कर रहें है।





