May 20, 2026
bday

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। अर्थ के लिए बढ़ते अपराधों के माहौल में अब बाप बेटों के रिश्ते भी दरकने लगे है। कस्बे की प्रताप बस्ती में रहने वाले बिग्गा निवासी भागुराम पुत्र चेतनराम जाट ने अपने बेटे ओमप्रकाश व उसके एक साथी बीकानेर निवासी मनोज हंस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र ओमप्रकाश जाखड़ वल्लभ गार्डन स्थित जनरल स्टोर पर मनोज हंस के पास काम करता है। गत वर्ष 6 दिसम्बर 2022 की सुबह दोनो आरोपी उसके पास आए व जरूरत बताकर 2 लाख रुपये उधार लिए। दोनों आरोपियों ने रूपए 6 माह में लौटने की बात कही तो परिवादी ने चेक काटकर दे दिया। जब 6 महीने बाद रूपए मांगे तो आरोपी टालता रहा और 18 जुलाई 2023 को दोनो से संपर्क कर रुपए मांगे तो मनोज हंस ने गंदी गालियां देते हुए रूपए मांगने पर बर्फ में लगाने की धमकी देते हुए रूपए लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दे दी है।