






ये विद्यार्थी सेना व सिविल सेवाओं में देंगे योगदान, कैडेट चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन संस्थान में कैडेट चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 7वीं राज बटालियन बीकानेर द्वारा कॉलेज प्रागंण में एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि एनसीसी के कैडेट विद्यार्थी जीवन में आगे जाकर पुलिस और सिविल सेवाओं में जाकर देश सेवा में अपना योगदान देंगे। एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार का आयोजन होगा व मेरिट के अनुसार एनसीसी कैडेट्स का चयन होगा। 7वीं राज बटालियन के रेजिमेंट हवलदार मेजर किशोर कालेर, सीटीओ नारायण शर्मा, पीटीआई सिकंदर सिंह, प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी भी मौजूद रहे। सभी ने कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।

एनएसएस के छात्रों ने लगाएं पौधे, ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज राउमावि, ताल मैदान में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। संगठन के स्थानीय इकाई के सहप्रभारी संदीप कुमार डूडी ने बताया कि आज देश भर में एनएसएस का संचालन करने वाली विद्यालय एवं महाविद्यालय इकाइयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। स्थानीय इकाई के छात्रों ने 75 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य आदुराम जाखड़ सहित शाला स्टाफ भी उपस्थित रहा।

कल होगा खेल ओलपिंक का समापन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेलों का पांच दिवसीय आयोजन का समापन कल सुबह 9 बजे रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान, नगरपालिका के पीछे समारोह पुर्वक होगा। आयोजन में कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट, खो-खो, बास्केट बॉल, एथेलेटिक्स 100, 200, 400 मीटर दौड़ के आयोजन हुए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि सभी खेलों में विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शहरी संकुल प्रभारी आदूराम जाखड़ एवं डॉ. मनीष कुमार सैनी ने बताया कि समापन समारोह के दौरान एथेलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में पुरुष एवं महिला के फाइनल मैच भी कल सुबह मैदान पर ही होगा।



