






कालू रोड पर बांटे हेलमेट, दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा जीवन अनमोल अभियान के तहत आज कालूरोड पर राहगिरों को रोक रोक हेलमेट पहनाएं गए और उन्हें इसे पहनने की शपथ दिलवाई गई। आज करीब 40 हेलमेट का वितरण किया गया। शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहनों पर बैठने से पहले ही युवा हेलमेट पहनने की आदत बना लेवें जिससे उनके प्राण सुरक्षित रह सकें। शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक घर में परिवार में, मित्र मंडली में बिना हेलमेट घुमने वालों को जरूर टोके जिससे वे हेलमेट पहनना प्रारंभ कर सकें। आज हेलमेट वितरण में पार्षद रजत आसोपा, विक्रमसिंह, गोपाल छापोला, पवन उपाध्याय उपस्थित रहें व दुपहिया चालकों से समझाईश की।

मित्र मंडल पैदल यात्री संघ की तैयारी बैठक, 11 सितंबर को संघ होगा रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मित्र मंडल पैदल यात्री संघ के सदस्यों की आज संघ के संस्थापक सदस्य राजगुरू देवीलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। उपाध्याय ने बताया कि सर्वसम्मति से 11 सितंबर 2023 को सरकारी अस्पताल के पास स्थित रामदेव मंदिर से रवानगी का निर्णय लिया गया। बैठक में यात्रा, जुलेस सहित संघ की व्यवस्थाओं सबंधी चर्चा विस्तार से की गई व सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। उपाध्याय ने बताया कि प्रति यात्री यात्रा शुल्क 3100 रूपए निर्धारित किया गया है। बैठक में जगदीश प्रसाद सिखवाल, चंदनमल डागा, जतन सिंह राजपुरोहित, पवन कुमार सुथार, हीरालाल पुगलिया, विजयराज सेवक, कांतिलाल पुगलिया, शंकरलाल सारस्वत, नोसरिया मिंग सरिया के ओमप्रकाश सारण, मांगीलाल गोदारा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

11 अगस्त को बगीची में होगा भव्य समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ जी की बगीची में 11 अगस्त को अखंड कीर्तन का पूर्णता समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कीर्तन में भाग लेने वाली सभी टोलियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी व सवा बारह बजे महाआरती का आयोजन कर कीर्तन पूर्ण किया जाएगा। आयोजन के व्यवस्थापक राम दर्जी ने बताया कि सावन माह में चल रहे ओम नमः शिवाय का कीर्तन जारी रहेगा तथा सुबह 9:00 से 10:00 तक पूरे सावन शिव श्रृंगार व प्रति सोमवार विशेष श्रृंगार होगा। रात को होने वाला जागरण 10:00 से 12:00 तक वह भी जारी रहेगा।

गणेश मंदिर में सुबह नित्य कीर्तन जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेशजी मन्दिर में सावन माह में नित्य सुबह 9 बजे से 10 बजे तक ॐ नमः शिवाय कीर्तन के बाद आरती का कार्यक्रम किया जा रहा है। पंडित ने बताया कि मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा प्रति मंगलवार शाम 9 से बजे से सामूहिक सुन्दर कांड का पाठ किया जाता है।
झंवरो के मंदिर में शिव दरबार में रोजाना सज रही है सुदंर झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में झूलों वाला मंदिर के नाम से प्रख्यात झंवरो के मंदिर में स्थित शिव दरबार में रोजाना सुंदर झांकिया सजाई जा रही है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहें है।




