






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। बिजली की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों की नाराजगी बढ़ रही है। आज पंचायत समिति परिसर में आयोजित जनसुनवाई में अनेक गांवो से किसान कृषि कुओं पर पूरी बिजली देने की मांग लेकर आए। यहां किसानों ने जमकर हंगामा किया और सहायक अभियंता मुकेश मालू सहित विभागीय अधिकारियों को घेर लिया। अधिकारियों ने किसानों से समझाईश की। यहां आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने बिजली आपूर्ति नहीं करने पर विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए आक्रोश प्रकट किया। माचरा ने कहा कि विभाग की लापरवाही किसानों के लिए भारी पड़ रही है और खड़ी फसलें जलते देख किसानो के कलेजे जल रहें है। मालू ने इस दौरान समझाईश करते हुए सुधार का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में बीडीओ रामचंद्र जाट सहित बिजली व पानी विभागों के अधिकारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
वहीं आड़सर में सोमवार तक सुधार के आश्वासन के बाद थमा हंगामा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर की रोही के किसान लगातार तीन दिन से जीएसएस पहुंच कर विरोध जता रहें है। मौके पर मौजूद अधिकारी महेश कड़ेला ने ग्रामीणों को सोमवार तक पूरी व्यवस्था दुरस्त कर पूरी बिजली देने का आश्वासन दिया और तब हंगामा थमा है। बीरबल स्वामी ने बताया कि प्रदर्शन में सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, भरत कुमार नाई, मोडाराम तर्ड, हनुमान सोनी, शुभकरण उपाध्याय, मालाराम थोरी, सुरजाराम थोरी, जयलाल नैण, नन्दलाल व्यास, शंकर भाम्भू, रामचन्द्र लखारा, मदन व्यास, राजू स्वामी, किशन नाई, मनोज माली, दौलत सुथार, भगवती लखारा, सुखाराम लखारा, नेमाराम तर्ड, जेठाराम थोरी, मघाराम थोरी, बनवारी जोशी सहीत बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहें।





