May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। महिला अपराधों के खिलाफ कानूनी सख्तियां बढ़ रही है। ऐसे में आरोपी युवकों को गंभीर धाराओं का सामना करते हुए जेल की हवा भी खानी पड़ रही है। परंतु फिर भी युवकों द्वारा ऐसी हरकते की जा रही है जिससे उनके साथ उनके पूरे परिवार मुसीबत में पड़ जाते है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती को रिश्तेदार युवक बहला फुसलाकर ढाणी से भगा ले गया। गांव धनेरू निवासी युवती के ताऊ ने पलाना निवासी रिश्तेदार युवक राकेश पुत्र मदनलाल जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे उसके भाई की लड़की अपनी ढाणी में अकेली थी और आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिवादी ने युवती को ढूंढ लाने की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।