May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। क्षेत्र में बिजली समस्या से किसान परेशान है और अनेक ग्रामीण व सरपंच आज एकजुट होकर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा से मिलने पहुंचे। लिखमीसर और बापेऊ से बड़ी संख्या में आए किसानों के साथ अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में पूरी बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। सरपंचो ने प्रधान प्रतिनिधि से हरहाल में बिजली आपूर्ति पूरी करवाने की बात कही। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने कहा कि मूंगफली की फसल में पानी की जरूरत है और ऐसे में वोल्टेज नहीं मिलना या बिजली कटौती करना किसानों के साथ अन्याय है। यहां लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने कहा कि किसानों की मांग जायज है और हम उनके साथ खड़े है। केसराराम गोदारा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर तुरंत समस्या का समाधान करने की बात कही। गोदारा ने कहा कि किसी सूरत में किसान को फसलों का नुकसान नहीं होना चाहिए। गोदारा ने सरकार के स्तर तक बात पहुंचाने व समाधान के पूरे प्रयास करने की बात कही।
ये रहें मौजूद
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान ग्रामीण जनप्रतिनिधि रामचंद्र चोटिया, ज्ञानाराम ज्याणी, प्रकाशनाथ, रामेश्वरलाल गोदारा, मनोज गोदारा, राकेश नायक, श्रीराम गरवा, समन्द्रराम सारण, मुखराम नैण, सहीराम नायक, लक्ष्मणराम, रामनारायण गोदारा, भीखाराम, इमिचंद, ओमप्रकाश सारण, राजन मूंड, जिज्ञासु सिद्ध, राजेश मण्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।