






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। गत 30 जुलाई को बज्जू में पूर्व सरपंच के घर भांजे की बहू बनकर आई महिला ने करीब 35 लाख का चुना लगाने की खबर पूरे जिले में सर्वप्रथम खबर का प्रकाशन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने किया था। आस पास की बड़ी खबर में खबर जिले के बज्जू थाने से आई है। यहां पुलिस ने नगदी, सोने, चांदी ले जाने वाली महिला सहित चार जने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चारों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। अब इनकी शिनाख्त परेड होगी।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सरंपच धन्नाराम पुत्र मोडाराम आचार्य ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को उसके घर फलौदी निवासी उसके भानजे किशन की पत्नी बनकर एक महिला दोपहर 2 बजे आई। इस महिला ने रात को करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने दो साथियों को बुलाया व उसके भतीजे द्वारा जमीन बेच कर रखें 21 लाख 50 हजार रुपए नगदी के साथ कुल 35 लाख रूपए नगदी चोरी कर लिए। इसी के साथ उस महिला ने पूराने डिजायन का मछी सूलिया, कंठी, झूमरी सांकली, हार, अंगूठी, बोरिया, मंगलसूत्र सहित कुल 20 तोला सोना चुराया। चांदी की पायलें, सिक्के, कंदौरा, टणका, सहित 2 किलो से अधिक चांदी चोरी कर ली। चोर गैंग ने सामान के साथ 24 कारतूस व बंद बॉडी बोलेरो गाड़ी की चाबी भी अपने साथ ले गए। 79 वर्षीय धन्नाराम ने पुलिस को बताया कि महिला ने खाने ने नशीली दवाई मिलाकर खिलाई जिससे वह और उसकी पत्नी बेहोश गए। सोमवार सुबह बुजुर्ग दंपति की जागे तो सारा घर उजड़ गया। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था और सारा सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने सुबह अपने भतीजे मघाराम को बुलाया और वारदात की जानकारी दी। बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
कोटड़ी गांव की रहने वाली है युवती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थानाधिकारी रामकेश मीणा ने मामले की छानबीन शुरू की। अब पुलिस ने इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। स्वयं को भांजे की पत्नी बताने वाली महिला अंजली आचार्य थी जो खुद कोटड़ी की रहने वाली थी। उसके साथ आए युवक श्रीगंगानगर के निवासी थे। उसके साथी विकास कुमार पुत्र गंगाबिशन जाति नायक उम्र 26 वर्ष निवासी 12 पीएस पुलिस थाना रायसिंह नगर जिला श्रीगंगानगर, सुरेन्द्र कुमार पुत्र गणपतराम जाति नायक उम्र 27 वर्ष निवासी रोटावाली पुलिस थाना लालगढ़ जाटान श्रीगंगानगर, बलवन्त सिंह पुत्र गुरमेलसिंह जाति मजबी सिख उम्र 22 वर्ष निवासी किकर चक पुलिस थाना लालगढ़ जाटान श्रीगंगानगर को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।
इनकी रही भूमिका
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान की खास भूमिका रही। इसके अलावा थानाधिकारी रामकेश मीणा कांस्टेबल हरेन्द्रसिंह, जोगेन्द्र, प्रवीण, नवनीत, सम्पतलाल, श्रवण राम, श्यामसुन्दर, भागीरथ, मोडाराम, रामकुमार और महिला कांस्टेबल पुनी की भूमिका रही।



