May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-11 at 9.20.10 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्णता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में मेरी माटी, मेरा देश के तहत कार्यक्रमों के आयोजन करने का आह्वान किया है। इसी आह्वान के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी अपने गांव की मिट्टी लेकर देश के लिए जीने, और मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की शहादत देने वाले वीरों के गौरव का सम्मान करने की शपथ ली गई है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य के साथ शुक्रवार को कस्बे में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की शुरुआत हुई। नगरपालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों को याद करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए। कस्बे के शहीद हेमू कालानी पार्क और नेहरू पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के शहीदों के नाम शिलालेख लगाए गए हैं। आयोजन में मौजूद लोगों ने तिरंगा फहराया व शपथ ली। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, श्रवण कुमार सिंधी, हेमनाथ जाखड़ व पार्षद जगदीश गुर्जर, विनोदगिरी गुंसाई, सत्यनारायण नाई, विक्रम शेखावत, रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, भरत सुथार, गोपाल छापोला, भाजपा पदाधिकारी रोशन अली, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनियां, जयचन्द कायल, रामकिशन दर्जी, ओमनाथ सिद्ध, नारायण मोट, सुरेंद्र चुरा, अशोक सिंधी, शिव तावनियां, महेंद्र राजपूत, उस्मान खन्ना, कन्हैयालाल रिझवानी, रूपेश थदानी, नंदलाल, हरीश, दुर्गाप्रसाद, टीकम, प्रेम सिंधी, छैलू सिंह, मनीष गिरी, विजयसिंह, योगेश सारस्वत, आनंद जोशी, अनिल वाल्मिकी, गोपी मेघवाल, राकेश बिहानी, श्रवण प्रजापत, लालचंद सुटवाल, कन्हैयालाल गुरावा, अशोक सेवग, रोहित सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेमू कालानी पार्क में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में मनाया गया एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, ली शपथ। यहां पार्षद रजत आसोपा ने लगवाया शिलालेख।

ग्राम पंचायत मोमासर में मनाया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में भी सरपंच सरिता संचेती की अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आयोजन किया गया। मोमासर के पुलिस चौकी सामने शिलालेख लगाया गया व तीरंगा फहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए। यहां वीरों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और सरपंच ने राष्ट्र के गौरव का सम्मान करने की बात कही। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा, मनफूल गोदारा, कमल संचेती, जीतू सैनी, अंकित, भंवरलाल सहू, नानूराम नाई, सुखराम गोदारा, आसुराम नैण, नवरत्न नाई, ओमप्रकाश सुथार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कस्बे के कालू बास, वार्ड नं 1 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 9 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले देशव्यापी अभियान  ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल स्कूल के उप-प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने बताया कि प्रधानाध्यापक शंकरलाल आसोपा, यूसीईईओ आदूराम जाखड़ एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीताराम पुरोहित की अगुवाई में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं फूलदार किस्म के पौधे लगाए। इन पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने ली। इस दौरान नन्दकिशोर सैनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भंवरी देवी, आंगनबाड़ी सहायिका रेखा सिकलीगर, आशा सहयोगिनी मंजू शर्मा, ए.एन.एम. गोगा सहित प्रबंध समिति के सदस्य प्रेमा देवी सिकलीगर, कोमल सोनी, कौशल्या गहलोत, नेहा आसोपा, नारायण आसोपा एवं विष्णु जोशी भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राप्रावि कालूबास मे किया पौधारोपण।