May 20, 2026
30-0502022022

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2020। देश में 1 जुलाई से अनलॉक-2 लागू किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी करते हुए 31 जुलाई तक स्कूल कॉलेज बन्द रहने के निर्देश दिए है। इसमें
हवाई सेवा और रेलवे में और छूट देने की तैयारी की जा रही है। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और सिनेमा हॉल, जिम और स्वीमिंग पूल अभी बंद रहेंगे।

केंद्र सरकार ने कोरोना अनलॉक-2 के लिए आज गाइडलाइन्स जारी करते हुए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा, जिम, पूल, धार्मिक समारोहों पर लगा रोक 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। गाइडलाइन के अनुसार देशभर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी। सरकार ने अनलॉक-2 में कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक कामों की इजाजत दी है। जबकि कंटेनमेंट जोन में सरकार ने लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया है। 31 जुलाई तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू रहेगा।