






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। गत लंबे समय से क्षेत्र में शराब ठेकेदारों द्वारा की जाने वाली मनमानी द्वारा यह लग रहा है कि क्षेत्र में किसी प्रकार के कोई कानून कायदे लागू नहीं होते। नियमानुसार शराब ठेकों पर राष्ट्रीय पर्वों के दौरान ‘ड्राई-डे’ होता है। और इस दिन शराब बिक्री पर पाबंदी होती है। लेकिन क्षेत्र में विभिन्न होटलों, अवैध शराब ब्रांचों के साथ साथ ठेकों में भी खुले आम शराब बेची गई। आज क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में सुबह से ही कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए धल्लड़े से शराब की बिक्री की गई। जागरूक युवाओं ने 100 नबंर पर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत भी की तथा पुलिस को भी सूचना दी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई तो युवाओं ने नाराजगी भी जताई। आप भी नीचे दी गई फेसबुक वीडियो लिंक पर क्लिक कर देखें कल्याणसर पुराना से पूरा वीडियो।



