May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। आजादी के पर्व का उल्लास आज चारों ओर छाया नजर आ रहा है। क्षेत्र का कण कण जैसे स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भक्तों ने मंदिरों में भगवान को भी तिरंगे के रंगों में विशेष श्रृंगार से सजाया। आज कालू रोड पर मुक्तिधाम में स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को तिरंगे के रंगो से सजाया व भोलेनाथ के जयकारों के साथ भारत माता की जय के जयकारे भी लगाएं। दूसरी और गांव तोलियासर के विश्व रक्षक भैरव नाथ पर भी आजादी के रंग चढ़ा नजर आया। भक्तों ने बाबा को तिरंगों से सजाया व तिरंगे के रंगो के वस्त्र पहनाकर जयकारे लगाए और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। वहीं सिंधी कॉलोनी में स्थित सिंधी मंदिर में भगवान शिव का दरबार तिरंगे से सजाया व फूलों से भारत लिखकर जयकारे लगाए। आप सभी पाठक भी देखें आकर्षक सजावट वाले सभी फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में भैरव बाबा के श्रृंगार में राष्टीय पर्व के रंगों का उत्साह नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड स्थित मुक्तिधाम में सजाया भोलेनाथ को तिरंगे के रंगों से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में सजाया शिव मंदिर को, फूलों से लिखा भारत। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर स्थित भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाए भारत माता के जयकारे।