May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में खुद को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए दुकानदार से जबरन सामान लेने एवं विरोध करने पर पहले मारपीट करने एवं दुकानदार के भाग जाने पर दुकान में आग लगा देने का मामला सामने आया है। कल्याणसर नया निवासी रामिनवास जाट ने पुलिस को बताया कि उसने गांव कल्याणसर पुराना में परचून की दुकान किराए पर ले रखी है एवं पिछले एक साल से दुकान चला रहा है। 16 अगस्त की रात को कल्याणसर पुराना के ही निवासी सांवरमल पुत्र शेराराम जाट एवं बीबरलराम जाट के तीन पुत्र रामनिवास, रामचंद्र व मामराज आए एवं खुद को एचएस बताते हुए जबरन सामान लेने लगे। उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए वह वहां से भाग गया तो आरोपियों ने अपने साथ लेकर आए पेट्रोल को छिड़क कर उसके दुकान में आग लगा दी। इससे खासा नुकसान हुआ एवं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी फोन पर दी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई बलवीरसिंह ने शुरू कर दी है।