






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ गांव दुसारणा बड़ा के जीएसएस में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। हांलाकि सूचना के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के दो दमकल वाहन त्वरित रूप से दुसारणा बड़ा पहुंच गए लेकिन आग पर काबु पाने में दमकल कार्मिकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचें एवं पुलिस टीम भी दुसारणा पहुंची। आग की सूचना फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जीएसएस पर पहुंच गए एवं आग बुझाने में सहयोगी बने। वहीं दूसरी और दुसारणा बड़ा जीएसएस पर पावर ट्रांसफारमर में आग की सूचना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के माध्यम से विधायक गिरधारीलाल महिया तक भी पहुंची। महिया ने बिजली संकट के इस दौर में ट्रांसफारमर जलने से हालात और अधिक विकट हो जाने की बात कही एवं इस जीएसएस से जुड़े किसानों की सप्लाई बाधित ना हो इसके लिए त्वरित प्रभाव से नया ट्रांसफारमर लगवाने के संबध में अधिषाशी अभियंता एवं उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की है। आग से निगम को करीब 30 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया है एवं किसानों को अब बिजली वापस सुचारू नहीं होने तक ना जाने कितना नुकसान झेलना पड़ेगा।



