May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। भाजपा से निष्काषित श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई को पुन: भाजपा में लेने की मांग शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय सेन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के शिर्ष नेतृत्व से मिल कर उठाई है। श्रीडूंगरगढ़ सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई ने बताया कि राष्ट्रीय सेन समाज के श्रवणकुमार नाई मोमासर, मांगीलाल नाई श्रीडूंगरगढ़, नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत, राजलदेसर के पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपाल नाई, वृतिका सेन, सुखदेव सेन, भैंरूदान सेन, रामेश्वर सेन, रामराज सेन, विरेन्द्र सेन आदि ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूणसिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ से मुलाकात की एवं ज्ञापन दिए। ज्ञापन में पूर्व विधायक किशनाराम नाई को ससम्मान भाजपा में वापस लेने, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में नाई समाज को महत्वपूर्ण स्थान देने एवं पूरे राज्य में 200 में से 2 टिकटें सेन समाज को देने की मांग की है। नाई ने बताया कि राजस्थान का सम्पूर्ण सेन समाज अधिकांशतया भाजपा के साथ है लेकिन पिछले कुछ समय से समाज को पार्टी में महत्व नहीं दिए जाने से समाज में नाराजगी की लहर भी है। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई को पार्टी में वापस लेने की इस मांग के बाद श्रीडूंगरगढ़ में राजनैतिक हलचल एवं चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेन्द्र राठौड से मिले सेन समाज के नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात कर की पूर्व विधायक किशनाराम नाई की भाजपा में वापसी की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूणसिंह को समाज की और से ज्ञापन देते राष्ट्रीय सेन समाज के पदाधिकारी।