May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में रोजमर्रा के कार्यों के लिए पहुंचने वाले आम लोगों को स्थान एवं संसाधनों की कमी के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी की प्रेरणा से कटक प्रवासी समाजसेवी मोहनलाल सिंघी द्वारा तहसील एवं एसडीएम कार्यालय प्रांगण में हॉल, कमरे एवं बरामदे का निर्माण सार्वजनिक हित में करवाया गया है। इस निर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह सोमवार सुबह 11 बजे तहसील प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। समारोह में इन निर्माण कार्यों का उदघाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल करेगें एवं अध्यक्षता एसडीएम मुकेश चौधरी करेगें व तहसीलदार राजवीर कड़वासरा सम्मानीत अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बे के संभ्रांत नागरिकों को आमंत्रित किया गया है एवं युवा उद्यमी योगेश कुमार, विनय सिंघी आभार ज्ञापित करेगें।