






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। कस्बे के कालूबास निवासी मंगलचंद सोनी को अपने परिचित से मोटरसाइकिल खरीदना उस समय महंगा पड़ गया जब पैसे देने के बाद भी बाइक उसके नाम नही करवाई गई और उल्टा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार मंगलचंद ने कोरोना काल मे वर्ष 2020 में इसी मोहल्ले के परमेश्वर लाल सोनी से 50 हजार रुपये में बाइक खरीदी। लेकिन आरोपी ने पैसे लेने के बाद तेवर बदल लिए और बाइक उसके नाम ट्रांसफर नही करवाई। अब आरोपी मुकर गया और उल्टा 20 हजार ओर नही देने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की बात कहते हुए बाइक वापस लेने के लिए धमका रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



