






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक गांव, घर और ढाणी में प्रत्येक नागरिक से राज्य सरकार रिपीट करने के संकल्प करवाने के लिए कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना द्वारा हर घर राहत अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखणादा, साँवतसर, दुलचासर, गोपालसर आदि गांवो में डोर टू डोर संपर्क के साथ ही अभियान का दूसरा चरण अब पूर्णता की और हैं। अभियान का दूसरा चरण रविवार को गांव सूडसर में हर घर राहत सम्मेलन के साथ पूरा होगा। रविवार को शाम 4 बजे सूडसर दुलचासर के बीच स्थित स्कूल खेल मैदान में यह सम्मेलन होगा। सम्मेलन में आस पास के करीब 20 गांवो के कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे और इस दौरान पार्टी के जिला स्तरीय नेता भी शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि इस बड़े आयोजन के दौरान बाना समर्थकों द्वारा हर हाल में पुनः कांग्रेस सरकार का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रविवार के बड़े आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वही शनिवार को पांच गांवो में डोर टू डोर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के दिनेश पिलानिया, बाबूलाल चोटिया, सूरज चोटिया, तुलसीराम जाखड़, भीयाराम जाखड़, विवेक प्रजापत, रामदेव जाखड़, रामचंद्र चोटिया, जगदीश जाखड़, गणपत जाखड़, बलराम हरडू, दुर्गाराम सांसी सहित कई कार्यकर्ता उत्साह से फील्ड में रहे।



