May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव-गांव में पर्यावरण की अलख जगा रहे हैं क्षेत्र के समाजसेवी नेता तोलाराम जाखड़। गांवो में हो रही चौपाल सभाओं में ग्रामीणों, किसानों की मौजूदगी से जाखड़ की यह यात्रा सार्थक साबित होती नजर आ रही है। शनिवार को जाखड़ भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान ग्राम चौपाल यात्रा लेकर गांव जेतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, लालासर, आडसर, उदासर चारणान, सुरजनसर, जालबसर, बीरमसर, लाधड़िया, उदरासर, धोलिया में पहुंचे और ग्राम सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामवासियों अपनी समस्याएं बताई और जाखड़ ने तुरंत प्रभाव से समस्याओं के समाधान से संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। इस दौरान अपना संस्थान के आह्वान पर संस्थान के ब्लॉक अध्यक्ष होने के नाते जाखड़ ने पौधे वितरण किये और पर्यावरण जनचेतना यात्रा का संदेश दिया। जाखड़ ने जल्द से जल्द गांवो की मूलभूत समस्याएं समाधान नही करने पर जल्द से जल्द श्रीडूंगरगढ़ के अंदर विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। यात्रा की ग्राम चौपालों में बड़ी संख्या में किसानो की मौजूदगी रह रही है।