May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग सहित प्रशासनिक हलके तैयारियों में जुट गए है। जिले में पुलिस भी चुनाव कार्यों में एक्टिव हो गई है व आपराधिक प्रवृति के आरोपियों को पहले से ही शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करने की कार्रवाइयां शुरू कर दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ इलाके में सेरूणा थाने में पहली कार्रवाई हुई है। थाने के एएसआई चैनदान ने मंगलवार को पूनरासर निवासी आरोपी 24 वर्षीय परमनाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था के लिए पाबंद किया। चैनदान ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में चालान पेश हुआ था। उन्होंने कहा के सेरूणा थाना इलाके में चुनाव के मद्देनजर अपराधी तत्वों पर नजर रखने व उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं एक अन्य दहेज प्रताड़ना के मामले में सेरूणा थानाधिकारी इंद्रकुमार ने लिखमीसर दिखणादा निवासी 30 वर्षीय जयकिशन जाट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एक अन्य कार्रवाई में इसी थाने के हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने शराब के मामले में गांव नारसीसर निवासी आरोपी 47 वर्षीय भीमसिंह राजपूत निवासी नारसीसर को गिरफ्तार किया।