






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। एक युवक को घर के बाहर बुलाया और उसपर हमला कर दिया और युवक के पिता ने दो जनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 65 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र गोरूराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के कुलदीप जाट व सत्तासर निवासी उसके मामा के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 20 अगस्त को दोपहर तीन बजे मेरे पुत्र को घर से बाहर बुलाया और पीट पीटकर उसे बेहोश कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



