






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। आज चंद्रयान की सफलता के ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण के साक्षी 140 करोड़ भारत वासी बने है। चंद्रयान 3 के चांद की धरती पर सफल कदम के बाद देशवासी जश्न में डूब गए है। श्रीडूंगरगढ़ में अनेक स्थानों पर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। चारों ओर लोग एक दूसरे को बधाईयां देते नजर आ रहें है। कहीं पटाके छोड़े जा रहें है तो कहीं मिठाईयां बांटी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो व चंद्रयान की टीम को शुभकामनाएं दी। मोदी ने कहा कि चांद मामा धरमी माँ, नई पीढ़ी के लिए कहावतें बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं पर कार्य करेगा और चंद्र की कक्षाओं से आगे भी कार्य करेगा। भारत माता के जयकारे गूंज रहें है और हर वर्ग, विभाग, धर्म जाति के लोग उत्साहित नजर आ रहें है।









