






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। बिजली संकट के बीच बिजली कटौती से जुड़ी एक ओर खबर विभाग की ओर से आई है। क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर कल गुरूवार को देखरेख व मरम्मत कार्य करने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। विभाग के जेईएन मांगीलाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊपनी जीएसएस पर मरम्मत कार्य के चलते हुए गुरूवार 24 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। बता देवें इससे गांव ऊपनी, राजेडु, बापेऊ, कल्याणसर गांव व इन गांवो के कृषि कुओं की बिजली बाधित होगी।



