






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। जोधासर के पास स्थित एक खेत के बाहर हाइवे की ओर एक मोटरसाइकिल खड़ी कर एक जना खेत में काम करने गया और लौट कर आया तो बाइक गायब मिली। बाइक चोर के हत्थे चढ़ गई और पीड़ित 50 वर्षीय रामलाल जाट निवासी प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़ ने सेरूणा थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 22 अगस्त की सुबह उसने मोटरसाइकिल खेत के पास हाइवे की ओर खड़ी करके अंदर चला गया और करीब ढाई घंटे बाद लौट कर आया तो बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।




