May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। टैक्सी यूनियन के सदस्यों में नगरपालिका के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है और कल से यूनियन के सभी सदस्य पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगें व प्रदर्शन करेंगे। ध्यान रहें शहर के मुख्य मार्गों की सड़कों का सुधार करने व बेवजह बनाए गए ब्रेकर हटाने की मांग को लेकर टैक्सी यूनियन आंदोलनरत है। यूनियन ने कल पुन: एकजुट होकर बंद का आह्वान किया है। गत 17 अगस्त को किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पालिका को दिए गए सात दिन का समय पूर्ण होने पर टैक्सी चालक शुक्रवार को पुन: टैक्सीयां बंद कर प्रदर्शन करने उतरेंगे। बता देवें 17 अगस्त को दिन भर बड़ी संख्या में नागरिक बुरी तरह से परेशान हुए थे। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले ही नहीं भीतर शहर के लोगों ने भी खासी परेशानी झेली थी। यूनियन सदस्यों ने बताया कि उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन देकर पालिका को समस्या समाधान के लिए पाबंध करने की मांग की जाएगी और समाधान हुए बिना धरना नहीं उठाया जाएगा। अनेक कांग्रेस पार्षद भी यूनियन की मांगो का पूरजोर समर्थन कर रहें है। यदि पाठकगणों में से या अन्य कोई जान पहचान में नागरिक कल श्रीडूंगरगढ़ आने या जाने का कार्यक्रम बना रहें हो तो असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन की व्यवस्था ठीक से करें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।