May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। बुधवार को चार जनें अलग अलग मामलों में पकड़े गए व पुलिस ने इन पर कार्रवाई की। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने 23 अगस्त की दोपहर आपस में लड़ाई झगड़ा करते हुए गोपालसर निवासी सरजीत बावरी, दिलीप बावरी व पेमाराम बावरी को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने 151 की कार्रवाई की।
स्कूली बच्चों की पढ़ाई की बाधित, चढ़ा पुलिस के हत्थे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल हवासिंह 23 अगस्त की दोपहर गश्त के लिए निकले तो सरदारशहर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने एक ट्रेक्टर ड्राईवर तेज आवाज में गाने बजाते मिला। पुलिस ने स्कूली बच्चों व अध्यापकों के शिक्षण में व्यवधान पैदा करने के आरोप में पुदंलसर निवासी 35 वर्षीय रामनिवास जाट को पकड़ कर डेक जब्त की। पुलिस ने मामले में आरएनसी की कार्रवाई की।