May 22, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। दिवंगत कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोतीलाल पुगलिया के देहावसान के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर मची कलह में एक ओर मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुगलिया की पुत्रियां पुष्पा चोरड़िया व कुसुम जैन ने अपने चाचा के बेटे भाई अरूण कुमार पुगलिया और उसकी पत्नी शालिनी पुगलिया के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद पुष्पा बीकानेर व कुसुम कोलकाता रहने लगी। अपने पिता की दोनों बहनें ही संतान है और पिता के जीवनकाल में इस अरूण उनकी सेवा करने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी करते हुए पिता की भू-संपत्ति नाजायज रूप से हड़पने के लिए दत्तक पुत्र के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। आरोपी ने मोतीलाल पुगलिया के निधन के बाद 17 अगस्त 2022 को दोनों बहिनों को धमकी दी कि उसने खुद के दत्तक पुत्र होने के कागजात बनवा लिए है। दोनो बहिनों ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है और जांच थानाधिकारी स्वयं करेगें। विदित रहे कि इस मामले में पहले अरूण पुगलिया और दोनों बहिनों के खिलाफ चोरी व अन्य आरोपों में मुकदमा भी दर्ज हो करवाया हुआ है।