May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। नारी ईश्वर की अनुपम कृति है और एक महिला होने पर हर बालिका गर्व करें। किशोरियां अपने शारीरिक बदलाव को लेकर कुंठित ना हो और कोई समस्या हो तो झिझकें नहीं खुलकर अपनी माता या दीदी या डॉक्टर से बात करें। ये बात धन्वंतरी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम रावत ने मॉडर्न राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कही। स्कूल में लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के तत्वाधान में किशोरियों के लिए हेल्थ अवेयरनेस कैंप लगाया गया। डॉ रावत ने बालिकाओं के साथ संवाद किया व उनके सवालों के जवाब भी दिए। रावत ने कहा कि इस उम्र में माँ द्वारा सुझाई गई बातों पर ध्यान देना चाहिए और साफ सफाई का ख्याल विशेष तौर पर रखना चाहिए। डॉ रावत ने क्लब की इस पहल की सराहना की। सत्र का उद्घाटन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूवा ने किया। गरूवा ने बालिका सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। क्लब के अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की जरूरत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन कन्हैयालाल सारस्वत ने किया। सारस्वत ने जानकारी दी कि हेल्थ अवेयरनेस कैंप की श्रृंखला में आज पहला शिविर आयोजित किया गया तथा आगामी दिनों में कस्बे की अन्य स्कूलों में भी इस कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सहयोगियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्य लॉयन पूनमचंद सुथार, विमल भाटी, महावीर माली, महेश राजोतिया व कार्यक्रम के सहसंयोजक रमेश सोनी मौजूद रहें। मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष शर्मा सहित स्कूल का महिला स्टाफ भी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनवंतरी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम रावत ने किशोरियों को दी अनेक जानकारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्यशाला का किया आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका स्वास्थ्य का पोस्टर वितरित किए।