May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के ऋण देने वाली फिनोवा केपिटल में आठ महिने पहले आए कलेक्शन मैनेजर ने लोगों से आई किश्तें कम्पनी में जमा नहीं करवा कर खुद के पास ही रख ली। कम्पनी ने उसे निकालते हुए उसके खिलाफ मामला भी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर बीकानेर निवासी पृथ्वीसिंह की रिपोर्ट पर चूरू जिले के राजासर चोडिया, कालूसिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गत 2 जनवरी 2023 को कम्पनी की श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच में कलेक्शन एक्जीक्यूटिव पद पर पदस्थापित हुआ था। आरोपी ने गत 12 के बाद विभिन्न लोगों से प्राप्त कलेक्शन कम्पनी में जमा करवाने के बजाए खुद के पास ही रख लिया। कम्पनी को पता चला तो 3 अगस्त को उसे नौकरी से निकाल दिया गया। लेकिन आरोपी उसके बाद भी तीन और ग्राहकों को धोखा देते हुए उनसे कलेक्शन ले लिया। आरोपी ने कुल 143790 रुपए का गबन कर लिया है।