May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। भारतीय किसान संघ के बैनर तले गांवो में आयोजित हो रही चौपालों में प्रति गांव कारवाँ बढ़ रहा है। पर्यावरण जागरण यात्रा के सातवें दिन किसान नेता तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में यात्रा आज गांव सांवतसर, टेऊ सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर, कोटासर, पिंपासरिया, दुसारणा, ऊपनी व बाना गांवों में पहुंची। जाखड़ ने बताया कि ग्राम सभाओं में बिजली पानी की समस्याओं, बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के प्रति आक्रोश है। जाखड़ ने कहा कि सरकारी योजनाओं की गांव ढाणी तक जानकारी दी जा रही है परंतु धरातल पर इनका लाभ नहीं मिल रहा है। जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्नेसिंह ने ग्रामीणों को राजनीति से ऊपर उठकर किसान संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया। आज सभाओं में तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, महेंद्र सिंह, किशन लाल, हसंराज डेलू, अजीत सिंह, भैराराम, रवि, प्रमोद सिंह, प्रहलाद, रामप्रताप, रामू राम, आदि साथ रहे।