






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। आज बहुजन समाज पार्टी की संकल्प यात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यात्रा का गांव आड़सर व धीरदेसर पुरोहितान में स्वागत किया गया व सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर भवन में सभा के रूप में बदल गई। यहां यात्रा में शामिल बसपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ ने बसपा पार्टी की रीति नीति बताई। सिद्धार्थ ने एकजुट होकर बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की बात कही। मंच पर प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम शिल्ला, कर्णसिंह भंडारी, प्रेम कुमार नायक, मनोज घुमरिया भी मौजूद रहें। सभी वक्ताओं ने एकजुट होने, शिक्षा पर ध्यान देने, बसपा से जुड़ने के साथ प्रगति करने का आह्वान किया। बसपा के कमल बापेऊ ने बताया कि इस दौरान बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा आयोजन में चम्पालाल देशप्रेमी, खेताराम गोयल, भरत लखासर, शिव गोयल, प्रकाश गांधी, भैराराम पूनरासर, हरिराम बारूपाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहें। यहां से यात्रा के रवाना होने पर लखासर, शेरूणा में भी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया।





